Posts

🌺🌺 सुरकुंडा ,चन्द्रबदनी मां दर्शन 🌺🌺

Image
उत्तराखण्ड देव भूमि  कहते ना कब कहा किसे पहुँचना ये पता नहीं होता हैं ! हमारे साथ भी ऐसा ही हुआ निकले थे कहीं और के लिये पहुँच कहीं और गये ! सबसे पहले तो हम अपने शहर से निकले दिल्ली के लिए ट्रेकिंग में जाने को रुद्रनाथ ! पर ना पहुँच पाये शायद मां का मन ना था या हमारी किस्मत में यहाँ के दर्शन लिखें थे ! !                   जो भी हो हम निकल तो गये थे अपने शहर छिंदवाड़ा से घुमक्कड़ी करने को जैसे ही ज्यादा दिन की छुट्टी लगती है हम निकल पड़ते है कहीं ना कहीं ! ये घुमक्कड़ी हमें योगा और ध्यान से कम ना लगती है ! इसी घुमक्कड़ी की वजह से हमारा मेडिटेशन होता रहता हैं , लगता है अगर ये घुमक्कड़ी ना होती हमारे जीवन में तो हम अवसाद और निराशा से घिर जाते और पूरा जीवन हमारा निरश हो जाता या हमें जीने की  तमन्ना ही ना रहती ! अपने घुमक्कड़ साथी के साथ घूमकर हम हमेशा नई- नई बातों को जानते रहते है ! इतना तो पता चल गया है की घुमक्कड़ी करने के लिए बहुत अधिक पैसों की जरुरत नहीं होती हैं अगर आपको  हर परिस्थितियो...

अमरनाथ यात्रा पूर्ण हुई

Image
अमरनाथ यात्रा हमने पूर्ण कर ली आज भी सपना सा लग रहा है ! सोचा भी नहीं था कभी की ये यात्रा हम कभी कर पायेंगे ! पिछले साल  2016 को जब हम लोगों ने अपने शहर के एक बंदे से पूछे जो हर साल जाते है लगभग 12 साल से जा रहें है , तो उन्होने इतना साही खर्च और यात्रा में  आने वाली कठिनाई बता दी की हम लोगों ने सोचा जाने दो यार कभी ना कर पायेंगे ये यात्रा ! फिर इस साल 2017 में फिर से हमारे दिमाग में अमरनाथ यात्रा का कीडा गुस गया , जब हमारे दिमाग में कोई जूनन  सवार हो जाता है तो फिर हम उसको पूरा करने के लिये मचल उठते है ! ये तो तय कर लिये थे कोई जाये या ना जाये हम अकेले ही चले जायेगें ! हमने फार्म भरते समय अपने ऑफिस की अर्चना गुजरे से पूछे उनकी बहन राखी से तो वो दोनों भी तैयार हो गई पहले हम तीनों ने अपना फार्म भरे फिर ऑफिस के चार पांच लोगो ने भी फार्म भर दिये इस यात्रा के लिये ऐसे करके हम नौ लोगों की टीम तैयार हो गई ,और हां सबका जाने का जम्मू तक का ट्रेन में टिकट भी हो गया मतलब हम लोगों को 16 जुलाई चंदनवाडी से यात्रा करने की तारीख़ मिली थी और हम लोगों को यहाँ से 13 जुलाई को निकलना था पर ट...

पातालकोट की आनोखी दुनिया

Image
पातलकोट की  अनोखी दुनिया "'''''"""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""" परिचय """"""'""""""""" नींद ना आ रही तो पोस्ट ही लिख डाले 😭😥 पातालकोट के बारे मे बहुत कुछ सुन रखा था वहाँ जाने की  बहुत दिनो से सोच रहे थे तो इस संडे 11 तारीख को हम चल पड़े अपना कैमरा और हैड बैंग लेकर अकेले ही वहाँ हम पहली बार जा रहे थे इसलिए कुछ पता ना था कैसे पहुँचना है ! फिर हमने वहाँ के जनपद पंचायत ceo को फोन लगाकर पातालकोट तक पहुँचने के लिए व्यवस्था करने को बोले और उन्होने हमारे लिये व्यवस्था करवा दी हम चल पड़े अपनी मंजिल की और ! वहाँ पहुँच कर ऐसा लगा मानो धरती के भीतर बसी ये अलग ही दुनिया हो सतपुड़ा की  पहाडियों मे करीब 1700 फुट नीचे बसे है ये गांव पातालकोट तकरीबन 89 वर्ग km क्षेत...

देवगढ़ का किला

Image
देवग ढ़ का किला """"""""""""""""""""""""""""""""""""" यह किला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से लगभग 46 km दूर तहसील मोहखेंड के एक पहाड़ी पर स्थित है ! जिसका निर्माण 16 वी सदी मे गौड़ शासकों द्वारा बनाया गया था ! इस किले का  निर्माण अत्यधिक योजनाबद्ध तरीके से किया गया था ! किले की  इमारत इस्लामिक शैली से बनाया गया है ,जिसमें स्थानीय गौड़ कला का  प्रभाव दिखता है ! देवगढ़ के किले का वैसे तो कोई इतिहासक प्रमाण तो नहीं है , पर देवगढ़ किले की अप्रत्यक्षरुप से बादशाह नामा एवं अन्य मुगल साहित्य में चर्चा की गई है अकबर के समय जाटवा का राज्य छिंदवाड़ा, नागपुर और भंडार जिलों तक ही था ! पर बार बार मुगलों के आक्रमण के कारण राजधानी  देवगढ़ नागपुर स्थानांतरित हो गई थी ! आज भी इनके वंशज नागपुर में  ही रहते है एवं हर साल दशहरा में देवगढ़ के किले में  पूजन करने हेतु आते है ! किला अब काफी जरजर हो चुका है अगर पुरातत...